November 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में राजनांदगांव जिला भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री खम्मन ताम्रकार को सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए खम्मन ताम्रकार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ताम्रकार अपने संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को मजबूत करने और पिछड़ा वर्ग समाज के हितों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति से राजनांदगांव जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह है। किसान मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गौरव का अवसर बताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.