August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किरण देव की अपील, योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताया है।
किरण देव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। आज दुनिया के अनेक देश योग को अपनाकर इसके लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और आत्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। योग व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का संचार करता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों एवं सभी नागरिकों से योग दिवस के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी से “करो योग, रहो निरोग” का संकल्प लेकर नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.