August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कांग्रेस पर मुख्यमंत्री साय का हमला, बोले— जनता का विश्वास खो चुकी है पार्टी

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस अपनी कथनी और करनी के अंतर के कारण देश की जनता का विश्वास खो चुकी है और लगातार चुनावों में मिल रही हार इसका प्रत्यक्ष परिणाम है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितने भी कार्यक्रम और बैठकें आयोजित कर ले, लेकिन पार्टी के भीतर गुटबाजी और मनमुटाव की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं के बीच आपसी मतभेद इतने गहरे हैं कि एकजुटता दिखाने के प्रयास भी केवल दिखावा प्रतीत होते हैं।

 

राहुल गांधी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे के संदर्भ में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस को पहले आत्ममंथन करना चाहिए कि जनता लगातार उससे दूरी क्यों बना रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास, सुशासन और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है तथा इसी कारण भारतीय जनता पार्टी को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है।
मुख्यमंत्री साय के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं, क्योंकि राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस भी व्यापक तैयारियों में जुटी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.