August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा प्रेस क्लब सदस्य रणविजय सिंह की माताजी धर्मशीला सिंह का निधन, शोक की लहर

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्य रणविजय सिंह की पूजनीय माताजी धर्मशीला सिंह (68 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से परिजनों, शुभचिंतकों तथा कोरबा प्रेस क्लब परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।
धर्मशीला सिंह सरल, ममतामयी एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार और सामाजिक सरोकारों के कारण वे परिवार एवं समाज में विशेष सम्मान रखती थीं। उनके निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
दिवंगत धर्मशीला सिंह की अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार शनिवार, 20 जून 2026 को दोपहर 12 बजे पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम, कोरबा में संपन्न होगा।
कोरबा प्रेस क्लब ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.