August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, प्रबुद्ध जनों ने कहा—‘विकसित भारत की मजबूत नींव हैं मोदी’

 

 

“12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों, चिकित्सकों, समाजसेवियों और व्यवसायियों से किया संवाद, व्यक्त किया आभार
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में देशभर में चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल : विश्वास, विकास, सुशासन एवं जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा कोरबा शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित एवं प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई तथा राष्ट्र निर्माण में उनके सहयोग और योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

 

 

 

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के आह्वान पर आयोजित इस विशेष जनसंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सकों, उद्यमियों, साहित्यकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
अभियान के दौरान जिले के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के.सी. देवनाथ, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश नायक, डॉ. एस.के. अग्रवाल, दंत चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. अनुराग शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दानी, आयुर्वेदाचार्य एवं समाजसेवी डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, नाकोड़ा ज्वैलर्स के संचालक एवं स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सोनी एवं उनकी धर्मपत्नी, रौनक टेंट के संचालक राजपाल जी सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों से भेंट कर उन्हें साधुवाद एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर प्रबुद्ध जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक परिवर्तन की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं, जनधन योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा है तथा महिलाओं, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत तथा देश की सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करने वाले निर्णयों ने भारत को नई पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

 

 

जनसंपर्क के दौरान उपस्थित नागरिकों ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और यही सुशासन की वास्तविक पहचान है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस महत्वपूर्ण अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राठौर, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री धनसाय साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण राजपाल, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सौरभ दुबे, बूथ अध्यक्ष श्याम यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ जनों ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं तथा विकसित भारत के निर्माण का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.