August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“12 साल बेमिसाल” अभियान: कोसाबाड़ी मंडल ने प्रबुद्ध जनों से किया संवाद, मोदी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों पर जताया आभार

1 min read

 

 

वरिष्ठ चिकित्सकों, समाजसेवियों, व्यवसायियों और बुद्धिजीवियों से भाजपा कार्यकर्ताओं की आत्मीय भेंट; राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए किया सम्मान
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास, सुशासन और जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत कोसाबाड़ी मंडल द्वारा क्षेत्र के प्रबुद्ध एवं सम्मानित नागरिकों से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों, चिकित्सकों, व्यवसायियों, साहित्यकारों एवं समाजसेवियों से भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

 

 

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में देश में हुए व्यापक परिवर्तन, जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई अभूतपूर्व वृद्धि की जानकारी साझा की। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों से राष्ट्रहित एवं समाजहित के विषयों पर सार्थक संवाद भी किया गया।
अभियान के अंतर्गत जिले के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के.सी. देवनाथ, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश नायक, डॉ. एस.के. अग्रवाल, दंत चिकित्सक डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दानी, आयुर्वेदाचार्य एवं समाजसेवी डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, समाजसेवी एवं स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष श्री अयोध्या प्रसाद सोनी एवं उनकी धर्मपत्नी, नाकोड़ा ज्वैलर्स परिवार तथा रौनक टेंट के संचालक आदरणीय श्री राजपाल जी सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों से भेंट कर उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर प्रबुद्ध जनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशहित में किए गए कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, महिला सशक्तिकरण, किसानों के लिए संचालित योजनाएं, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्य ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाले हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है और भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि “12 साल बेमिसाल” अभियान केवल उपलब्धियों का उल्लेख भर नहीं है, बल्कि यह जन-जन तक विकास, सेवा और सुशासन के संदेश को पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित कर उनके सुझावों को भी गंभीरता से सुना जा रहा है।
इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विजय राठौर, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मंडल मीडिया प्रभारी श्री पवन सिन्हा, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री श्री धनसाय साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री करण राजपाल, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष श्री सौरभ दुबे, बूथ अध्यक्ष श्री श्याम यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभियान के समापन पर सभी प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण के प्रयासों की सराहना की तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.