जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने भाजपा कार्यकर्ता करेंगे जनसंपर्क, महारानी लक्ष्मीबाई शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* दीपका। भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे घर-घर जाकर आम नागरिकों से संपर्क करें, उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दें तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
साथ ही बूथ स्तर पर मौजूद समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए संगठित रूप से कार्य करने पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल संगठन को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान में सेतु की भूमिका निभाना भी है।
बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


