स्वच्छता ही सेवा: ग्राम डोंगरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल ज्वाली द्वारा ग्राम पंचायत डोंगरी में ‘सेवा व स्वच्छता अभियान’ का आयोजन किया गया। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर परिसर की साफ-सफाई की तथा कचरा एकत्र कर लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव और सशक्त भारत” का संकल्प लेते हुए ग्रामीणों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
अभियान में मंडल महामंत्री वीरेंद्र नामदेव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार कुर्रे, मंडल मंत्री ईश्वर प्रसाद बघेल, पूर्व सरपंच इंद्रपाल सिंह कंवर, मनबोध दास, अमृत दास, प्रशांत दास, दिनेश कुमार कंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वास्थ्य और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। मोदी सरकार के 12 वर्षों की जनसेवा को समर्पित यह अभियान समाज में जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक सार्थक प्रयास है।


