June 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वस्थ भारत के संकल्प को जनआंदोलन बनाने निकली महिला मोर्चा, सुमित्रा दहिया ने छत्तीसगढ़ में फूंका जागरूकता का बिगुल

 

 

“कम तेल की थाली” अभियान को घर-घर पहुंचाने का आह्वान, महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान को छत्तीसगढ़ में नई गति मिली है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सदस्य सुमित्रा दहिया ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान महिला कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ व्यापक संवाद कर इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
सुमित्रा दहिया ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को कम तेल वाले संतुलित भोजन को अपनाने का संदेश देकर एक स्वस्थ और जागरूक समाज की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। अब समय आ गया है कि इस संदेश को घर-घर पहुंचाया जाए और प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जाए।
बसना में महिलाओं के साथ “चाय पर चर्चा”, अभियान की रूपरेखा हुई साझा
अपने दौरे के पहले दिन सुमित्रा दहिया बसना पहुंचीं, जहां उन्होंने विधायक संपत अग्रवाल और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की मौजूदगी में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अभियान के उद्देश्य, कार्ययोजना और इसके सामाजिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

 

उन्होंने बताया कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को कम तेल वाले संतुलित भोजन के लाभों से अवगत कराना तथा खाद्य तेल की अनावश्यक खपत को कम करने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, संवाद कार्यक्रम और लाइव कुकिंग कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
अधिक तेल बना रहा बीमारियों का कारण
सुमित्रा दहिया ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते स्वास्थ्य संकटों के पीछे भोजन में अत्यधिक तेल का उपयोग भी एक प्रमुख कारण है। इससे मोटापा, उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याएं जन्म ले रही हैं।
उन्होंने कहा कि कम तेल का उपयोग करते हुए भी स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से महिलाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए विशेष कुकिंग कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि परिवारों में स्वस्थ खान-पान की आदत विकसित हो सके।
धरसींवा में भी मिला व्यापक समर्थन
दौरे के दूसरे दिन सुमित्रा दहिया ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र का प्रवास कर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहभागिता से यह अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करेगा।

 

 

घरेलू स्वास्थ्य क्रांति का आधार बनेगा मोदी का आह्वान : विभा अवस्थी
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया यह संदेश घरेलू स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक दूरदर्शी और अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा जनता के स्वास्थ्य को लेकर दिखाई जा रही संवेदनशीलता सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने “कम तेल, कम ईंधन – स्वस्थ परिवार, स्वस्थ राष्ट्र” का सामूहिक संकल्प भी लिया।
बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिला कार्यकर्ता
दो दिवसीय प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सांसद रूपकुमारी चौधरी, महिला मोर्चा महामंत्री शीतल नायक, पुष्पलता चौहान, मिली बैनर्जी, वंदना राठौड़, प्रतिज्ञा गुप्ता, तिलेश्वरी धुरंधर, रंजीता शर्मा, रजनी बिंद सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
महिला मोर्चा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.