12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप: विकास, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी का केदार कश्यप ने किया अवलोकन



रायपुर टाउनहॉल में सजी मोदी सरकार की उपलब्धियों की झलक, वन मंत्री बोले – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा नए युग का इतिहास
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर,17 जून 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर टाउनहॉल में आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषयक विशेष प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और इसे भारत की विकास यात्रा का जीवंत दस्तावेज बताया।

प्रदर्शनी में वर्ष 2014 से लेकर अब तक देश में हुए व्यापक बदलावों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और जनजातीय उत्थान से जुड़ी उपलब्धियों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी देखने पहुंचे लोगों ने भी देश में हुए विकास कार्यों और परिवर्तन की यात्रा को करीब से जाना।
मोदी नेतृत्व में भारत ने तय की विकास की नई ऊंचाइयां
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनसेवा के ऐसे नए मानदंड स्थापित किए हैं, जिनकी कभी केवल कल्पना की जाती थी। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है और वैश्विक मंचों पर उसकी प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। सरकार की नीतियों का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जो सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है।
जनकल्याणकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी
केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और जनधन योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की सोच केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह सुनिश्चित किया गया कि उनका लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। यही कारण है कि आज देश का हर वर्ग विकास यात्रा का सहभागी बना है।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम
वन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक विकास के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। रक्षा, तकनीक, विनिर्माण, कृषि, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में भारत ने नई पहचान बनाई है। आज दुनिया भारत को एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति के रूप में देख रही है।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है।
बस्तर सहित छत्तीसगढ़ को मिला विकास का नया आयाम
केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र को भी केंद्र सरकार की योजनाओं का व्यापक लाभ मिला है। सड़क, रेल, दूरसंचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल और जनजातीय विकास से जुड़े अनेक कार्यों ने दूरस्थ क्षेत्रों की तस्वीर बदलने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि पहले जिन क्षेत्रों तक विकास पहुंचना कठिन माना जाता था, आज वहां आधारभूत सुविधाएं तेजी से विकसित हो रही हैं। इससे आम नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है और विकास की नई संभावनाएं खुली हैं।

विकसित भारत के संकल्प का सशक्त प्रतिबिंब
वन मंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प, अंत्योदय की भावना और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतिबिंब है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित प्रत्येक उपलब्धि यह संदेश देती है कि स्पष्ट नीयत, मजबूत नेतृत्व और जनहितकारी सोच के साथ असंभव लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह भारत के परिवर्तन, प्रगति और आत्मविश्वास की प्रेरणादायक यात्रा को समझने का श्रेष्ठ माध्यम है।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही उल्लेखनीय उपस्थिति
इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों की सराहना की तथा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


