June 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मोदी के नाम गूंजा तिलकेजा: 108 महामृत्युंजय मंत्र जाप, हनुमान चालीसा पाठ और श्रीराम स्तुति के साथ कार्यकर्ताओं ने की प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना

 

 

रामपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में किया सामूहिक धार्मिक अनुष्ठान, “नरेंद्र मोदी स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें” के नारों से गूंजा वातावरण
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त होने पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन, यशस्वी नेतृत्व तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति और समृद्धि की कामना को लेकर उरगा मंडल के ग्राम तिलकेजा स्थित प्रसिद्ध गौरा साहून दाई मंदिर में भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन उरगा मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक किशन साव के नेतृत्व में तथा उरगा मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत गौरा साहून दाई, भगवान शिव एवं उनके परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के समक्ष उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिलक अर्पित कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ, श्रीराम स्तुति तथा महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप किया गया।
मंदिर परिसर पूरे समय भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। देवी-देवताओं के जयघोष और “नरेंद्र मोदी स्वस्थ रहें, नरेंद्र मोदी दीर्घायु रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उनके दीर्घकाल तक राष्ट्रसेवा करते रहने की कामना की।

 

 

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी अजय विश्वकर्मा, जिला मंत्री अजय कंवर, उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव, बरपाली मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, रजनीश मिश्रा, मगरचंद कश्यप, गिरधारी राजवाड़े, पवन मैत्री, संजय वैष्णव, पवन कुमार कंवर, श्रीमती पुष्पा कुमार, कुमार सिंह कुमार, प्रतिमा सोनवानी, राम मनोहर सोनी, अशोक पांडे, दुर्गा देवी जायसवाल, मालती वैष्णव, प्रमोद यादव, प्रवीण साहू, रविंद्र सोनी, बोधन दास, प्रदीप राव, ज्ञान सिंह कंवर, विक्रम गायकवाड़, आशीष प्रजापति, शिवदयाल, भोलाराम, भागवत पटेल, अभिषेक पटेल, शिवकुमार, राकेश कुमार, पिंटू, रामेश्वर कुमार, शत्रुघ्न कुमार, शैलेश, किरित निर्मलकर, महावीर राजपूत, गिरधारी कैवर्त, सीताराम कैवर्त, गजेंद्र वैष्णव, उत्तरा यादव सहित उरगा, बरपाली, करतला मंडल तथा संपूर्ण रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य, जनकल्याण एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाओं के साथ किया गया। धार्मिक आस्था, संगठनात्मक एकता और राष्ट्रभक्ति का यह अनूठा आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.