महेंद्रा की ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में चमकेगा कृष्णा ग्रुप का नाम: ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए अशोक मोदी, ई-व्हीकल्स के भविष्य पर करेंगे मंथन



अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिलेगा नई तकनीकों का अनुभव, इलेक्ट्रिक वाहनों की उन्नत सेल्स और सर्विस मॉडल का करेंगे अध्ययन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन अशोक मोदी महेंद्रा एंड महेंद्रा की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं। 9 जून से 13 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय वैश्विक सम्मेलन में दुनिया भर के चुनिंदा डीलर्स, उद्योग विशेषज्ञों और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता रहेगी।
भारत की अग्रणी बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी महेंद्रा एंड महेंद्रा द्वारा आयोजित इस विशेष कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, आधुनिक तकनीकों, उन्नत ग्राहक सेवाओं और भविष्य की संभावनाओं पर गहन चर्चा करना है। अशोक मोदी इस सम्मेलन में कंपनी की नवीनतम इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स, सर्विस और तकनीकी प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेंगे।
सम्मेलन के दौरान उन्हें वैश्विक स्तर पर ऑटोमोबाइल उद्योग में हो रहे बदलावों, नई तकनीकों तथा ईवी सेक्टर में उभर रहे अवसरों की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर वे अंतरराष्ट्रीय अनुभवों और सफल कारोबारी मॉडलों को समझेंगे, जिससे भविष्य में ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।
ऑटोमोबाइल जगत में कृष्णा ग्रुप की मजबूत पहचान
कृष्णा ग्रुप आज ऑटोमोबाइल क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद नाम बन चुका है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों में समूह की कई प्रमुख चार पहिया वाहन कंपनियों की डीलरशिप संचालित हैं। समूह के 50 से अधिक आउटलेट्स और अत्याधुनिक सर्विस सेंटर हजारों ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, वहीं हजारों कर्मचारी इस संस्थान से जुड़े हुए हैं।
विशेष रूप से ओडिशा में संचालित महेंद्रा एंड महेंद्रा का भव्य शोरूम एवं आधुनिक वर्कशॉप अपनी उत्कृष्ट ग्राहक सेवा, तकनीकी दक्षता और बेहतर प्रबंधन के लिए पहचान रखता है। यही कारण है कि कंपनी ने इस वर्ष अशोक मोदी को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेष आमंत्रण प्रदान किया है।
नई जानकारियों का लाभ मिलेगा ग्राहकों को
ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पूर्व अशोक मोदी ने कहा कि यह सम्मेलन उनके लिए सीखने और वैश्विक स्तर की तकनीकों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है। यहां से प्राप्त अनुभव, नई तकनीकी जानकारियां और आधुनिक कार्यप्रणालियां वे अपने संस्थान के सभी सदस्यों तथा ग्राहकों के साथ साझा करेंगे, ताकि आने वाले समय में और अधिक उन्नत, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है और महेंद्रा एंड महेंद्रा इस क्षेत्र में तेजी से नई तकनीकों को विकसित कर रही है। ऐसे में इस कॉन्फ्रेंस से प्राप्त ज्ञान ग्राहकों और संस्थान दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
महेंद्रा की इस वैश्विक कॉन्फ्रेंस में अशोक मोदी की सहभागिता न केवल कृष्णा ग्रुप के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह क्षेत्रीय ऑटोमोबाइल उद्योग को अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अनुभवों से जोड़ने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


