June 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अजगरबहार में भाजपा का संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ कार्यकर्ताओं ने भरा जनसेवा का नया संकल्प

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा गढ़उपरोड़ा मंडल की महत्वपूर्ण मासिक बैठक अजगरबहार में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार तथा जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक के साथ ही विश्व पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं गढ़उपरोड़ा मंडल प्रभारी रेणुका राठिया, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव, मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार यादव, मंडल महामंत्री उपन सिंह कंवर, महामंत्री रामकुमार तंवर, मंडल मंत्री लक्ष्मण दास महंत, मंडल मीडिया प्रभारी कृष्णादास महंत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद उइके, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुन्ती चंद्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरमान अली, जागेश्वर सिंह कंवर, जनपद उपाध्यक्ष पति विश्वनाथ कंवर, ग्राम पंचायत धनगांव के सरपंच कलेश सिंह कंवर, जगत राम मंझवार, संजय कुमार, रामायण देवी, उर्मिला, सुफल दास, रजिला राठिया, सरपंच प्रताप सिंह कंवर, छतराम कैवर्त सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए रेणुका राठिया, हरिशंकर यादव तथा अन्य वक्ताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर नियमित बैठकों के आयोजन, संगठनात्मक गतिविधियों के व्यवस्थित संचालन, कार्यों के रजिस्टर संधारण तथा प्रत्येक कार्यक्रम की समयबद्ध जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण, सक्रियता और सहभागिता के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए समर्पित एक सशक्त जनआंदोलन है, जिसकी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।
बैठक के पश्चात ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन संगठन और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

“संगठन ही शक्ति है, सेवा ही भाजपा की पहचान है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.