August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

10 वर्षीय सिद्धार्थ ने चित्रकला में दिखाई अद्भुत प्रतिभा, बनाया हूबहू चित्र

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कटघोरा। संस्कार भारती इकाई द्वारा आयोजित दस दिवसीय चित्रकला कार्यशाला शिविर में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाएं लगातार निखरकर सामने आ रही हैं। इसी क्रम में 10 वर्षीय छात्र सिद्धार्थ जायसवाल ने अपनी उत्कृष्ट चित्रकला कौशल का परिचय देते हुए शिवशंकर जायसवाल का हूबहू चित्र बनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
कार्यशाला के दौरान सिद्धार्थ ने बड़ी बारीकी और सटीकता के साथ चित्र तैयार किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग उसकी प्रतिभा की सराहना करने लगे। सिद्धार्थ द्वारा बनाया गया चित्र इतना सजीव था कि वह वास्तविक तस्वीर की तरह प्रतीत हो रहा था।
सिद्धार्थ ने अपना चित्र संस्कार भारती के चित्रकला मास्टर ट्रेनर संदीप सारथी के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बाल कलाकार की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और उचित मार्गदर्शन से ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे भविष्य में कला जगत में नई पहचान बना सकते हैं।
कार्यशाला में शामिल अन्य बच्चे भी उत्साहपूर्वक चित्रकला का अभ्यास कर रहे हैं और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। संस्कार भारती द्वारा आयोजित यह शिविर बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.