मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा कोरबा नगर मंडल की रणनीति तैयार



मासिक बैठक, प्रथम मंडल कार्यसमिति एवं टिफिन बैठक में जुटे भाजपा पदाधिकारी, आगामी अभियान को लेकर हुआ मंथन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कोरबा नगर मंडल की मासिक बैठक, प्रथम मंडल कार्यसमिति बैठक एवं टिफिन बैठक का भव्य आयोजन शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक में आगामी 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले “मोदी जी के बेमिसाल 12 साल” कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई तथा केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक का वातावरण पूरी तरह संगठनात्मक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने-अपने घरों से लाए गए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का सामूहिक रूप से आनंद लिया। टिफिन बैठक के माध्यम से संगठन में आत्मीयता, समन्वय और पारिवारिक संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश ने इस अवधि में विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। इन उपलब्धियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संवाद स्थापित करेंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं वार्ड क्रमांक 03 के पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सरजू अजय, कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक युगल केवट, मंडल महामंत्री राम शंकर साहू एवं नवनीत राहुल शुक्ला, कोषाध्यक्ष सुकेश दलाल, मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडे एवं उत्तम जायसवाल, मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत, विजय गुप्ता, शांति यादव, पार्षद श्रीमती धनश्री साहू, श्रीमती रूबी सागर, उपेंद्र पटेल, आत्माराम गंधर्व, विनय जायसवाल, रामकिशोर यादव, हरिकेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधिका श्रीवास, महामंत्री श्रीमती फोटो बाई, कमल गुप्ता, रेखा सिंह, भुनेश्वर देवांगन, सुरेश देवांगन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सागर टेवानी, महामंत्री ऋषभ गोस्वामी एवं सोनू बरेठ, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विरु वाल्मीकि, विशाल चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अनुज यादव, महामंत्री लक्ष्मी नारायण, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, श्रीमती कौशल्या श्रीवास, पिंकी यादव, उषा यादव, ममता दीदी, प्रमिला जी सहित बड़ी संख्या में वार्ड संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाते हुए भाजपा की विचारधारा और जनहितकारी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखा जाएगा।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी अभियानों को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के संकल्प के साथ हुआ।


