August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रोटरी क्लब सदस्य रज्जु अरोरा की माताजी श्रीमती राजरानी अरोरा का निधन

1 min read

 

Tirentra Time’s Korba **//**// कोरबा। रोटरी क्लब के सम्मानित सदस्य रज्जु अरोरा की माताजी एवं अरोरा परिवार की पूज्य वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय श्रीमती राजरानी अरोरा का 06 जून 2026 को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से अरोरा परिवार सहित समाज में शोक की लहर व्याप्त है।
स्वर्गीय श्रीमती राजरानी अरोरा, श्री योगेश अरोरा एवं श्री नवीन अरोरा की माताजी तथा अंकित अरोरा (मोंटी), अंशुल अरोरा एवं यश अरोरा की आदरणीय दादीजी थीं। वे अपने स्नेह, सरल स्वभाव एवं पारिवारिक मूल्यों के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगी।
दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा 07 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे उनके निवास पुराना पोस्ट ऑफिस गली, बस स्टैंड, कोरबा से मोतीसागर पारा, कोरबा के लिए निकलेगी।
इस दुखद अवसर पर समाजजन एवं शुभचिंतकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.