विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा बाँकी मोंगरा मंडल का हरित संकल्प



सैकड़ों लोगों की सहभागिता से हुआ वृक्षारोपण महाअभियान, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//बाँकी मोंगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बाँकी मोंगरा मंडल द्वारा बाँकी हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा की अध्यक्ष सोनी विकास झा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तापमान और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेना होगा।

मुख्य अतिथि ने कहा कि वृक्ष केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और संतुलित पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके पालन-पोषण एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर्यावरण संरक्षण के विषय को सामाजिक दायित्व मानते हुए जनभागीदारी के माध्यम से इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, जल संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव देश और समाज पर दिखाई दे रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में नीम, कटहल, काजू, जामुन सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विश्व पर्यावरण दिवस के इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला मंत्री सतीश झा, प्रदेश पूर्व कोषाध्यक्ष (युवा मोर्चा) विकास झा, प्रदेश मंत्री (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) भागवत विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत केवट, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, महामंत्री विकेश झा, अनीता राजपूत, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मंडल मंत्री प्रणय मिश्रा, गौरी केवट, लता साहू, प्रकाश झा, विकास सोनी, संजय दास, लक्ष्मी देवांगन, जितेन्द्र सिंह, मंगलू जनार्दन, ब्रिज कौशिक, आशा केवट, करन दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज मिश्रा, संतोष राठौड़, कमल सिंह, अभिषेक पटेल, राकेश पटेल, रितेश सिंह, गुरदीप सिंह, माधुरी केवट, अनूप दास, नीलू निर्मला सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह अभियान न केवल हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, बल्कि समाज में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने का सशक्त संदेश भी दे गया।


