धरती को हराभरा बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, पर्यावरण दिवस पर हुआ व्यापक पौधारोपण



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कटघोरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कटघोरा मंडल द्वारा शुक्रवार को नगर के उद्यान परिसर में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आम, इमली, अमरूद, पीपल, नीम, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी को इस दिशा में आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग को इससे जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, महामंत्री समजीत सिंह, नगर पंचायत छुरी की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन, विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता पटेल, मंडल मंत्री देक्रांत देवांगन एवं उत्तरा चौहान, पार्षद सुभाष जोशी, जिला कार्यसमिति सदस्य शिवशंकर जायसवाल, ओबीसी जिला सह मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग दुहलानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष गर्ग, महिला मोर्चा अध्यक्ष देवकुमारी पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लखेश्वर देवांगन, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न हुए इस पौधारोपण अभियान ने हरित कटघोरा के संकल्प को नई मजबूती प्रदान की।


