May 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सुशासन तिहार में प्रशासन पहुंचा गांव की चौपाल तक, नावापारा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  करतला विकासखंड के नावापारा (रामपुर) में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नावापारा (रामपुर) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं के प्रति उत्साह दिखाते हुए अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
शिविर के दौरान राजस्व, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया, जबकि अन्य लंबित प्रकरणों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोका विश्राम कंवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज झा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत करतला ने की। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में लक्ष्मीन बाई, रामेश्वर कंवर, कृष्णा बाई कंवर, नीला राठिया, दुलार सिंह, द्रौपदी राठिया, तेजश्वरी राठिया, छात्रपाल सिंह, टिकेश्वर राठिया, पन्ना लाल कंवर, दीनानाथ राठिया, कैलाश राठिया, रूप कुवर मांझी, विश्राम कंवर, अजय कंवर एवं वैभव कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

मुख्य अतिथि अशोका विश्राम कंवर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही है, क्योंकि अब उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
शिविर के अंत में वैभव कौशिक, सीईओ जनपद पंचायत करतला ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला और लोगों ने शासन की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.