May 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भीषण गर्मी में बालको बना सहारा, विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति कर लोगों को दी राहत

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  कोरबा। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने मानवीय पहल करते हुए वार्ड क्रमांक 40, 41 एवं 42 में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर बड़ी राहत पहुंचाई है। कंपनी द्वारा किए गए इस सहयोगात्मक प्रयास से सैकड़ों परिवारों को गर्मी के कठिन दौर में राहत मिल रही है और स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की है।

 

 

गर्मी के मौसम में जल संकट की समस्या को देखते हुए बालको प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की। कंपनी द्वारा टैंकरों के माध्यम से विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों तक पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे लोगों को आवश्यक पेयजल सहज रूप से मिल पा रहा है। लंबे समय से पानी की समस्या का सामना कर रहे नागरिकों ने इस पहल को राहत भरा कदम बताया है।
वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद सतेंद्र दुबे ने बालको की इस जनहितकारी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के समय कंपनी द्वारा जल आपूर्ति की व्यवस्था किया जाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है और बालको ने हमेशा समुदाय की आवश्यकताओं को समझते हुए सहयोग की भावना के साथ कार्य किया है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन में बालको लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने भी कंपनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समय पर की गई जल आपूर्ति व्यवस्था ने लोगों की बड़ी परेशानी दूर की है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।
बालको की यह पहल कंपनी की सामाजिक प्रतिबद्धता, जनसरोकार और सामुदायिक विकास के प्रति उसकी संवेदनशील सोच को दर्शाती है। कंपनी द्वारा समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में भी विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं। पेयजल आपूर्ति की यह व्यवस्था भी उसी जनसेवा भावना का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.