May 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सक्ती के डॉ टीकाराम सारथी “हसमुख” को मिली बड़ी जिम्मेदारी, SSIF जिला संयुक्त सचिव नियुक्त, राष्ट्रीय सम्मान से भी हुए गौरवान्वित

 

 

मानव सेवा, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने पर मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// सक्ती। सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉ टीकाराम सारथी “हसमुख” को श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन (SSIF) ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए सक्ती जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। संस्था द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार डॉ सारथी को संगठन विस्तार, सामाजिक गतिविधियों के संचालन तथा “SSIF पाठशाला” सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को जिले में प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. स्मृति सारस्वत द्वारा 14 अप्रैल 2026 को जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक SSIF/26/230 के तहत यह नियुक्ति की गई। संस्था ने डॉ टीकाराम सारथी “हसमुख” को प्रगतिशील, प्रतिभावान एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व बताते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की है।
डॉ सारथी की नियुक्ति को लेकर सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में हर्ष का वातावरण देखा जा रहा है। वे वर्तमान में व्याख्याता (संस्कृत) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा लंबे समय से समाज सेवा, शिक्षा जागरूकता और जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इसी कड़ी में उन्हें पूर्व में 77वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर “SSIF गणतंत्र शौर्य राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान – 2026” से भी सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान उन्हें मानव सेवा, जीव सेवा एवं राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया था।
उल्लेखनीय है कि नीति आयोग में पंजीकृत श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कार्यरत एक सक्रिय संस्था है। संस्था का उद्देश्य समाज में बिना किसी जाति, धर्म एवं वर्ग भेदभाव के मानवता की सेवा करना है।
संस्था ने विश्वास जताया है कि डॉ टीकाराम सारथी “हसमुख” के नेतृत्व में सक्ती जिले में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा “SSIF पाठशाला” सहित अन्य जनकल्याणकारी अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित होंगे। संस्था पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी और राष्ट्रीय सम्मान के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.