दीपका में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’ — ऋषि सिदार के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस में मची बेचैनी



ढोल-नगाड़ों, नारों और हजारों कार्यकर्ताओं की गूंज से थर्राया वार्ड 15, भाजपा की शक्ति प्रदर्शन रैली बनी चुनावी माहौल का केंद्र
पूर्व पार्षदों सहित कई समर्थकों ने थामा कमल का दामन, भाजपा बोली — “अबकी बार विकास का प्रचंड जनादेश”
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* दीपका। नगर पालिका चुनाव के बीच दीपका नगर में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा शक्ति प्रदर्शन किया जिसने पूरे चुनावी समीकरणों को नई दिशा दे दी। वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के समर्थन में भाजपा दीपका मंडल द्वारा निकाली गई विशाल जनसंपर्क रैली और डोर-टू-डोर अभियान ने नगर की राजनीति में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी।
भाजपा के झंडों, बैनरों, नारों और उत्साह से लबरेज इस ऐतिहासिक रैली में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा वार्ड भाजपा के रंग में रंगा नजर आया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, “मोदी सरकार ज़िंदाबाद”, “भाजपा की जीत — विकास की जीत” और “अबकी बार भाजपा पार” जैसे नारों से दीपका का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में डूब गया।
रैली में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा सहित भाजपा के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने अभूतपूर्व सहभागिता निभाई। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते नजर आए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव नहीं लड़ती, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि दीपका नगर में सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए भाजपा लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में विकास की नई तस्वीर दिखाई देगी। गोपाल मोदी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार की जीत, दीपका के विकास की जीत होगी।
कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है। जनता अब वादों पर नहीं, काम पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है और दीपका में कमल खिलने जा रहा है।
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कई चेहरे
चुनावी माहौल के बीच भाजपा को उस समय बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली जब वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती शांति देवी राजपूत और कांग्रेस की पूर्व पार्षद श्री देवी नायर ने अपने समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने दोनों नेताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।


इस राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा नेताओं ने इसे जनता के बढ़ते विश्वास और भाजपा की लोकप्रियता का प्रमाण बताया।
भाजपा के दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
विशाल जनसंपर्क अभियान में जिला सह संगठन प्रभारी विजेंद्र शुक्ला, पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, प्रदेश मंत्री श्रीमती संतोषी दीवान, जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा, दीपका मंडल प्रभारी योगेश जैन, जिला मंत्री अजय दुबे, अजय चंद्रा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, महामंत्री धरम तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मुकेश जायसवाल, रोहित राठौर, महिला मोर्चा मंत्री मधुरिमा सोलंकी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता पटेल, महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती ज्योति तिवारी, पार्षद सविता कंवर, हिमांशु देवगन, सुखसागर साहू, वीणा जायसवाल, उतरा कुंभकार, कुसुमलता केवट, बुधवारा देवांगन, सारिका यादव, नीलिमा शुक्ला, मीना सिंह, उपाध्यक्ष ममता यादव, यशोदा साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यम यादव, युवा मोर्चा महामंत्री गौकरण कंवर, किसान मोर्चा अध्यक्ष छत लाल यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष फेकू राम कंवर, ओबीसी मोर्चा महामंत्री नरेंद्र पटेल, राजेंद्र साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रान साय चौहान, के.के. सिंह, राम शंकर उपाध्याय सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
“जनता का उत्साह बता रहा — दीपका में इस बार कमल खिलना तय”
रैली के दौरान वार्डवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत कर भाजपा नेताओं का अभिनंदन किया। कई स्थानों पर लोगों ने भाजपा के पक्ष में खुलकर समर्थन जताया। पूरे अभियान में कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता की भागीदारी इस बात का संकेत देती रही कि दीपका नगर में चुनावी मुकाबला अब भाजपा के पक्ष में मजबूती से झुकता दिखाई दे रहा है।


