August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नगर निगम कोरबा में पदोन्नति आदेश जारी, चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

 

 

आयुक्त आशुतोष पांडेय ने जारी किया आदेश, विभिन्न अभियंताओं को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा,26 मई 2026
नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। शासन द्वारा स्वीकृत पद संरचना एवं विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर निगम के चार अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। आदेश नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय द्वारा जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार निगम के कार्यपालन अभियंता (मैकेनिकल) श्री भूषण राम उरांव को पदोन्नत कर अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। वहीं सहायक अभियंता (सिविल) श्री अली बख्श एवं श्री नवनीत कांत नाथ को कार्यपालन अभियंता (सिविल) पद पर पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा उप अभियंता (सिविल) श्री गोयल सिंह विमल को सहायक अभियंता (सिविल) पद पर पदोन्नत किया गया है।
नगर निगम द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि सभी पदोन्नत अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षाधीन अवधि के तहत अपने नवीन पद पर कार्य करेंगे। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्धारित समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में आगामी एक वर्ष तक पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा।
नगर निगम प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि अधिकारियों की पदोन्नति से निगम के विकास कार्यों एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली में और अधिक गति आएगी तथा नागरिक सुविधाओं के कार्य बेहतर तरीके से संचालित हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.