हाथों में हाथ, दिल में देशभक्ति… ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से गूंजा कोरबा
1 min read



घंटाघर चौक पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को घंटाघर चौक कोरबा में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का अनूठा संदेश देखने को मिला। ‘विकसित भारत 2047’ की थीम पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं, युवाओं, अधिकारी-कर्मचारियों और माय भारत युवा कार्यक्रम के वालेंटियर्स ने एक-दूसरे का हाथ थामकर विशाल मानव श्रृंखला बनाई।

मानव श्रृंखला के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रतिभागियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, ओएसडी तरुण कुमार किरण, संयुक्त कलेक्टर टीआर भारद्वाज, एसडीएम सरोज महिलांग, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक राठौर, आरटीओ अतुल कुमार असैय्या, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर, जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय तथा माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी, प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा उपस्थित रहे।
मानव श्रृंखला ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से एकता, युवा सहभागिता और विकसित भारत के सामूहिक संकल्प को प्रभावी ढंग से सामने रखा।







