August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज की सौजन्य भेंट, विकास और सामाजिक समरसता पर हुई सकारात्मक चर्चा

1 min read

 

Tirentra times Korba **//**// नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से शनिवार को नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सर्व आदिवासी society के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। वरिष्ठ मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता और आदिवासी समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों और आदिवासी क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं, जिससे समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति और परंपरा आदिवासी समाज की पहचान है, जिसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सरकार प्राथमिकता के साथ काम कर रही है, ताकि समाज का हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
इस सौजन्य मुलाकात को सामाजिक एकजुटता और प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाजहित और प्रदेशहित से जुड़े कई मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.