August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संस्कार भारती कोरबा की अनूठी पहल: बच्चों के लिए 10 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला 1 जून से

1 min read

 

 

Tirentra times Korba**//**//*  कोरबा। कला और संस्कृति के संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से संस्कार भारती जिला इकाई कोरबा के तत्वावधान में 1 जून से 10 जून तक 10 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला कटघोरा स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक संचालित होगी।
कार्यशाला में बच्चों को चित्रकला की बारीकियां अनुभवी चित्रकार श्री संदीप कुमार सारथी द्वारा विशेष रूप से सिखाई जाएंगी। आयोजन समिति का उद्देश्य बच्चों की कला प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनमें रचनात्मक सोच विकसित करना है।
कार्यशाला में दो आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। पहला वर्ग 6 से 10 वर्ष तथा दूसरा वर्ग 11 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए रहेगा। प्रत्येक वर्ग में 20-20 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा। पंजीयन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस कला प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें।
आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों को अपनी रंग सामग्री एवं ड्राइंग पेपर साथ लाना होगा। कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को स्केचिंग, रंग संयोजन, प्रकृति चित्रण एवं कलात्मक अभिव्यक्ति की विशेष तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस आयोजन में संस्कार भारती संयोजन समिति कटघोरा की सक्रिय भूमिका रहेगी। कार्यक्रम के संयोजन में श्रीमती हेमलता सिदार, कार्यक्रम संयोजक श्री शिव शंकर जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
संस्कार भारती की इस पहल को कला और साहित्य के क्षेत्र में बच्चों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। क्षेत्र के अभिभावकों और कला प्रेमियों में इस कार्यशाला को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.