May 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा में जनसमस्या निवारण शिविर: बिजली और गंदे पानी की शिकायतों से गूंजा शिविर, लोगों ने जताई नाराजगी

 

Tirentra times Korba**//**//  कटघोरा। नगर पालिका कटघोरा द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
शिविर में नगर पालिका, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी, बिजली विभाग एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सबसे अधिक शिकायतें बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और गंदे पेयजल को लेकर सामने आईं।
शिविर में पहुंचे लोगों ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गर्मी बढ़ते ही नगर में बिजली और पानी की समस्या विकराल हो जाती है। कई वार्डों में गंदा पानी सप्लाई होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर नियमित बिजली बाधित होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।बि

 

 

जली विभाग के अधिकारियों ने अपनी सफाई में कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग अचानक बढ़ने से लोड अधिक हो जाता है, जिससे तकनीकी फॉल्ट होना स्वाभाविक है। वहीं नगर पालिका प्रशासन ने भी माना कि बिजली समस्या का सीधा असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित निराकरण करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
शिविर में नगर पालिका उपाध्यक्ष लाल बाबू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुद्रिका प्रसाद तिवारी, पार्षदगण राजेश्वरी जात्रा, हरीश यादव, किशोर दिवाकर, राजू दास दीवान, मधुलता जायसवाल, संजय अग्रवाल, सुनीता जायसवाल, निसार, रमेश पटेल, अजय गर्ग सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।
शिविर के दौरान कई बार लोगों की नाराजगी भी खुलकर सामने आई और समस्याओं को लेकर काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। इसके बावजूद अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें दर्ज कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.