August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राहुल गांधी मानसिक हताशा और राजनीतिक कुण्ठा में दे रहे अमर्यादित बयान” — किरण सिंह देव का कांग्रेस पर करारा हमला

1 min read

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले — प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को ‘गद्दार’ कहना लोकतंत्र, जनमत और 140 करोड़ देशवासियों का अपमान
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के खिलाफ इस्तेमाल किए गए ‘गद्दार’ जैसे शब्दों पर तीखा हमला बोलते हुए इसे कांग्रेस की बौखलाहट, राजनीतिक हताशा और मानसिक कुण्ठा का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं, संवैधानिक पदों और जनता के जनादेश का अपमान कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि राहुल गांधी का बयान बेहद अमर्यादित, आपत्तिजनक और लोकतंत्र विरोधी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता द्वारा पूर्ण बहुमत से चुने गए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ इस प्रकार की घटिया भाषा का प्रयोग न केवल संवैधानिक पदों की गरिमा पर हमला है, बल्कि यह देश के लोकतंत्र और 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का भी अपमान है।
श्री देव ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार अपनी राजनीतिक जमीन खोती जा रही है। जो कांग्रेस कभी देश के अधिकांश राज्यों में सत्ता में थी, वह आज कुछ राज्यों तक सिमटकर रह गई है और आने वाले समय में देश की राजनीति में उसका अस्तित्व और कमजोर होने वाला है। लगातार चुनावी पराजय से कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह बौखला गया है और इसी हताशा में अब अमर्यादित भाषा का सहारा लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आदत बन चुकी है कि वे संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करें। कभी न्यायपालिका, कभी संसद, कभी चुनाव आयोग और अब देश के सर्वोच्च नेतृत्व के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार कर रही है। यह कांग्रेस की गिरती राजनीतिक संस्कृति का प्रमाण है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है और पूरी दुनिया भारत के नेतृत्व को सम्मान की दृष्टि से देख रही है। लेकिन कांग्रेस और उसके नेताओं को देश की यह प्रगति और बढ़ता वैश्विक सम्मान पच नहीं रहा है।
श्री किरण सिंह देव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जहर उगला है और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, तब-तब देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश की जनता अपने लोकप्रिय नेतृत्व का अपमान कभी सहन नहीं करेगी और राहुल गांधी को उनके इस अहंकार, अभद्रता और अमर्यादित आचरण के लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी।
उन्होंने कांग्रेस को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पदों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस की मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। जनता अब कांग्रेस की नकारात्मक और विषैली राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.