August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ से बदलेगी सुरक्षा व्यवस्था : भाजपा महिला मोर्चा

1 min read

 

नेक्स्ट जेन CG डायल-112 और मोबाइल फॉरेंसिक वैन को बताया ऐतिहासिक सौगात, प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने अमित शाह एवं साय सरकार का जताया आभार‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ से बदलेगी सुरक्षा व्यवस्था : भाजपा महिला मोर्चा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन CG डायल-112 सेवा’ और ‘मोबाइल फॉरेंसिक वैन’ के शुभारंभ को प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि ‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ की थीम पर आधारित यह एकीकृत आपातकालीन सेवा प्रदेश में सुरक्षा, त्वरित सहायता और वैज्ञानिक अपराध जांच के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
श्रीमती अवस्थी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और सुशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को सुरक्षित, भयमुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि नई डायल-112 सेवा पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल इमरजेंसी जैसी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ती है। इससे अब महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को आपात स्थिति में अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि एक ही नंबर पर त्वरित सहायता उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि इन अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। इससे घटनास्थल की लाइव मॉनीटरिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग और त्वरित प्रतिक्रिया संभव हो सकेगी, जो अपराध नियंत्रण में बेहद प्रभावी साबित होगी।
श्रीमती अवस्थी ने ‘सटीक जांच, त्वरित न्याय’ की अवधारणा को सराहनीय बताते हुए कहा कि लगभग 65 लाख रुपये प्रति यूनिट लागत वाली 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्रदेश के 33 जिलों में वैज्ञानिक अपराध अनुसंधान को नई दिशा देंगी। इससे अपराध मामलों की जांच अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत होगी तथा अदालतों में मामलों के त्वरित निपटारे में भी सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह कदम केवल तकनीकी उन्नयन नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच का प्रतीक है। इससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और अपराधियों में कानून का भय बढ़ेगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने प्रदेश की मातृशक्ति और नागरिकों की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का यह निर्णय छत्तीसगढ़ में सुशासन, सुरक्षित समाज और आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था की दिशा में सबसे मजबूत कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.