May 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा दीपिका मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियान पर हुआ मंथन

 

दुरेना पंचायत के शिव शक्ति केंद्र में जुटे भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// दीपिका/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी दीपिका मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र शिव शक्ति केंद्र दुरेना पंचायत में संगठनात्मक बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राजू प्रजापति उपस्थित रहे। उनके साथ शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक श्री दीपक कुमार, सहसंयोजक श्री लक्ष्मण दास महंत, बूथ अध्यक्ष श्री कन्हैया यादव, बूथ अध्यक्ष श्रीमती अंबिका कंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री राजू प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसका मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और आमजन से सतत संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की भूमिका निभाता है।
शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक श्री दीपक कुमार ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित एवं समाज सेवा की भावना से कार्य कर रहा है और इसी समर्पण के बल पर पार्टी निरंतर जनता का विश्वास जीत रही है।
सहसंयोजक श्री लक्ष्मण दास महंत ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार करना पार्टी की प्राथमिकता है। वहीं बूथ अध्यक्षों ने क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसंपर्क कार्यों की जानकारी साझा की।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.