May 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा, समर्पण और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेगा लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट

 

 

वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा बने अध्यक्ष
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। सामाजिक सेवा और जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए पहचान रखने वाले लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा तय कर दी है। एमपी नगर स्थित चार्टर सदस्य लायन सुधीर सक्सेना के निवास पर आयोजित कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से लायन डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा को वर्ष 2026-27 के लिए क्लब अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं लायन प्रत्युष सक्सेना को सचिव तथा लायन सुधीर सक्सेना को कोषाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही क्लब के सदस्यों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
इसके अलावा क्लब डायरेक्टर पद हेतु लायन शिव जायसवाल, प्रथम उपाध्यक्ष पद पर लायन गजेंद्र राठौड़, द्वितीय उपाध्यक्ष पद हेतु लायन डॉ. संजना सक्सेना, एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर पद पर लायन राजकुमार मोदी तथा क्लब मेंबरशिप चेयरपर्सन के रूप में लायन पुष्पा जायसवाल को मनोनीत किया गया।
बैठक में वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, चार्टर सदस्य लायन सुधीर सक्सेना, बीओडी सदस्य लायन प्रत्युष सक्सेना, लायन डॉ. संजना सक्सेना, लायन राजकुमार मोदी, लायन पुष्पा जायसवाल, लायन कमल धारिया, लायन अश्वनी बुनकर एवं लायन नेत्र नंदन साहू सहित अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने बीते कार्यकाल में किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आगामी वर्ष में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट की सेवा गतिविधियों को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा तथा पूरे डिस्ट्रिक्ट में क्लब की एक अलग और मजबूत पहचान स्थापित की जाएगी।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जहां सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाजसेवा के नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का विश्वास जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.