May 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा संगठन ने जताया भरोसा : महाराज योगेश त्रिपाठी बने जिला कार्यकारिणी सदस्य

 

नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका का मिला सम्मान
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता महाराज योगेश त्रिपाठी को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
महाराज योगेश त्रिपाठी लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा नेता चंद्र कुमार राठिया सहित कई कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने महाराज योगेश त्रिपाठी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन ने समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर यह संदेश दिया है कि पार्टी में मेहनत और निष्ठा का सम्मान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.