August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर/कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति हो रही है तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार और ऑयल कंपनियां पूर्ण समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा भी प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि नागरिक अनावश्यक खरीदारी और ईंधन के संग्रहण से बचें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय देने की अपील करते हुए कहा कि केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेशवासियों के सहयोग, संयम और सजगता से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की ईंधन व्यवस्था निरंतर बेहतर ढंग से संचालित होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.