May 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बस्तर बदल रहा है… विकास, विश्वास और सुरक्षा के नए दौर पर अमित शाह से हुई अहम चर्चा

 

 

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री को बताया — पूर्व नक्सल प्रभावित इलाकों तक अब पहुंच रही स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसुविधाओं की रोशनी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  नई दिल्ली। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर क्षेत्र में तेजी से हो रहे सकारात्मक बदलावों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” और “बस्तर मुन्ने अभियान” के माध्यम से दूरस्थ एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य सेवाएं तेजी से पहुंच रही हैं। जिन इलाकों में कभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना भी बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता था, वहां आज स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रूप से पहुंचकर ग्रामीणों की जांच, उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बस्तर के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। इसी दिशा में पुराने सुरक्षा शिविरों को अब चरणबद्ध तरीके से “जन सुविधा केंद्र” के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन केंद्रों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का जीवन आसान हुआ है तथा शासन और प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। बस्तर अब भय और बंदूक की पहचान से निकलकर विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई तस्वीर गढ़ रहा है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी बस्तर में हो रहे सकारात्मक बदलावों और राज्य सरकार की जनहितकारी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के विकास और बस्तर क्षेत्र को पूरी तरह नक्सलमुक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए हरसंभव सहयोग जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.