August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर सिंह राठौर के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया गहरा शोक

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने काँकेर जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में श्री देव ने कहा कि राठौर जी भाजपा संगठन के मजबूत स्तंभ और वैचारिक निष्ठा के प्रतीक थे। उन्होंने संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए लंबे समय तक पार्टी और समाज की सेवा की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और पार्टी की विचारधारा के विस्तार के लिए समर्पित किया। श्री देव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार राठौर परिवार के साथ खड़ा है। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय महावीर सिंह राठौर का अंतिम संस्कार 15 मई को उनके गृह ग्राम कोरर में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.