August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियां तेज, प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक संपन्न

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता, सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक मंथन किया गया।

 

 

 

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बैठक में पार्टी द्वारा प्रदेशभर में किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक बुधवार 13 मई को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
भाजपा संगठन की इस अहम बैठक को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.