August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मातृ शक्ति के सम्मान में अन्नपूर्णा सेवा का अनूठा आयोजन, जरूरतमंद प्रभुजनों को साड़ी व भोजन सामग्री वितरित

 

 

मातृ दिवस पर सेवा, सम्मान और संवेदनाओं का सुंदर संगम बना अन्नपूर्णा सेवा का आयोजन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**// कोरबा। मातृ दिवस के पावन अवसर पर श्री कृष्ण पालनहार जनसेवा समिति के तत्वावधान में एवं समाजसेवी शिवा प्रतिक चौहान के नेतृत्व में संचालित अन्नपूर्णा सेवा द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जरूरतमंद प्रभुजनों के बीच सेवा, सम्मान और मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
इस विशेष अवसर पर मातृशक्ति के सम्मान में सभी प्रभुजनों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवा भाव और आत्मीयता का ऐसा वातावरण देखने को मिला, जिसने सभी के हृदय को भावुक कर दिया। मातृ दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की यह पहल लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी।
अन्नपूर्णा सेवा के अंतर्गत प्रभुजनों को चावल, दाल, सब्जी, रोटी, पापड़, तरबूज एवं खरबूजा सहित भोजन सामग्री प्रेमपूर्वक वितरित की गई। सेवा कार्य के दौरान सभी प्रभुजनों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। समिति के सदस्यों ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ निरंतर जरूरतमंदों तक सहयोग पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।

 

 

 

कार्यक्रम में सेवा साथियों ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर कृष्णा श्रीवास, आदर्श गौतम, प्रमोद साहू, राजेश गोस्वामी एवं आदित्य मांझी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अन्नपूर्णा सेवा द्वारा मातृ दिवस पर आयोजित यह सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बना, बल्कि समाज को प्रेम, सम्मान, करुणा और मानवता का सुंदर संदेश भी दे गया। ✨🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.