May 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कोरबा का गौरव बढ़ा: समाजसेवी रामसिंह अग्रवाल रायपुर में हुए सम्मानित

 

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मोमेंटो देकर किया सम्मान, रेड क्रॉस के माध्यम से मानव सेवा को मिली बड़ी पहचान
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**//  कोरबा मानवता, सेवा और सामाजिक समर्पण की मिसाल बन चुके कोरबा अंचल के वरिष्ठ समाजसेवी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी कोरबा इकाई के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
कोरबा में “चाचा नेहरू” के नाम से लोकप्रिय रामसिंह अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों एवं जनसेवा से जुड़े हुए हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता, रक्तदान जागरूकता अभियान और मानवीय सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका लगातार प्रभावशाली रही है। उनके नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसाइटी कोरबा इकाई ने नई ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए अब तक 1370 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि रेड क्रॉस जैसी संस्थाएं समाज में संवेदनशीलता और मानवता का संदेश देती हैं तथा ऐसे समर्पित व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने रामसिंह अग्रवाल द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
रामसिंह अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में रक्तदान शिविरों, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार अभियान चलाए हैं। यही वजह है कि कोरबा सहित पूरे प्रदेश में उनकी पहचान एक सक्रिय और संवेदनशील समाजसेवी के रूप में बनी हुई है।
इस प्रतिष्ठित सम्मान की खबर मिलते ही कोरबा जिले में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं, रेड क्रॉस पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने रामसिंह अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनके निवास एवं कार्यालय में शुभकामनाएं देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.