July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विजय लांबा का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**//  कोरबा अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई है कि श्री विजय लांबा (आयु 64 वर्ष) का आज दिनांक 06 मई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
स्वर्गीय श्री विजय लांबा, श्री सुरेन्द्र लांबा के छोटे भाई थे और अपने सरल स्वभाव व सामाजिक व्यवहार के कारण क्षेत्र में सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके अचानक निधन की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिवारजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन, मित्रगण एवं समाज के लोग उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्रदान करें। 🕯️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.