May 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्व प्रेस दिवस पर कोसाबाड़ी मंडल की ऐतिहासिक कार्ययोजना बैठक — “ISI आधारित कार्यसंस्कृति” से संगठन को नई मजबूती

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**//  कोरबा  विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (3 मई 2026) के अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ता और पारदर्शी कार्यप्रणाली को केंद्र में रखते हुए पोड़ीबहार वार्ड क्रमांक 32 स्थित वस्त्रकार भवन में एक भव्य एवं प्रभावशाली कार्ययोजना बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार संपन्न हुई, जिसमें ISI (Information, Security, Integrity) आधारित कार्यसंस्कृति को अपनाने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आज के समय में संगठन को मजबूत बनाने के लिए केवल गतिविधियां पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि सूचना की सटीकता, सुरक्षा और ईमानदारी (ISI) का समावेश आवश्यक है। इसी सोच के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के उपरांत बड़े बूथों की पुनर्गणना, “मन की बात” कार्यक्रम की तैयारी, आगामी संगठनात्मक योजनाओं, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ की नियुक्तियों पर गहन चर्चा की गई।

 

 

 

साथ ही, नवनियुक्त कोसाबाड़ी मंडल के मोर्चा पदाधिकारियों, संयोजक एवं सह-संयोजकों का सम्मान कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वेय श्रीमती मंजू सिंह एवं श्रीमती रुक्मणि नायर की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता के रूप में श्री नरेंद्र देवांगन (पूर्व जिला महामंत्री, युवा मोर्चा एवं पार्षद) ने संगठन में अनुशासन, पारदर्शिता और ISI मॉडल की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने की, जबकि पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल ने संगठनात्मक अनुभव साझा किए। संचालन एवं समन्वय में मंडल महामंत्री श्री मिलाप राम बरेठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बैठक में कोषाध्यक्ष श्री अनिल वस्त्रकार, उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता कौशिक, मंत्रीगण श्री गोप लाल राठिया, श्रीमती सरस्वती पटेल, श्री तेरस दास दीवान, सोशल मीडिया प्रभारी श्री आशीष सूर्यवंशी की सक्रिय सहभागिता रही।
शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह-संयोजकों में श्री बद्री वस्त्रकार, श्री गिरधारी रजक, श्री कपूर चंद पटेल, श्री दीनदयाल यादव, श्रीमती चंचला राठौर, श्री नारायण महंत, श्रीमती अनीता राठौर, श्री राम लाल पटेल, श्री अयोध्या प्रसाद सोनी, श्री फूलपुरी गोस्वामी, श्री करन राजपाल, श्री धरम पाल सोलंकी, श्री राजकुमार शर्मा, श्री अमित पटेल, श्री विकास शर्मा, श्री राम कुमार पटवा, श्री हेमंत चंद्रा, श्रीमती अंबिका, श्री शिव जायसवाल उपस्थित रहे।
मंडल मोर्चा अध्यक्षों में अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री करन राजपाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री भजन कंवर, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री निहाल सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सरिता महंत की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
इसके अलावा मंडल महामंत्री श्री धन साय साहु, श्री बसंत बैरागी, श्री चंदन मजूमदार, श्री मनोज कंवर, श्री सौरभ दुबे, श्रीमती संतोषी लदेर, श्री दिलीप जी, श्री सिकेंद्र मशीह, श्री भोज, श्री अशोक अगरिया, श्री गौरव गर्ग, मो. फरहान खान, शिवम सिंह राजपूत, आनंद श्रीवास, रवि पोर्ट, विकास सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

 

 

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि संगठन में ISI आधारित कार्यप्रणाली को अपनाते हुए पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वसनीयता के साथ कार्य करेंगे, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत हो सके।

 

 

विश्व प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित यह बैठक न केवल एक सामान्य संगठनात्मक कार्यक्रम रही, बल्कि “ISI आधारित मजबूत संगठन” की दिशा में एक ठोस पहल बनकर उभरी, जिसने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, विश्वास और समर्पण का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.