गर्मी में राहत का संदेश: ‘सुशासन तिहार’ के जरिए सरकार पहुँचेगी हर द्वार



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**// रायपुर। प्रदेश में जनसेवा और समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 1 मई से ‘सुशासन तिहार’ का शुभारंभ किया गया है, जो 10 जून तक आयोजित किया जाएगा। लगभग 40 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जहाँ आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेगी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगी।
‘सुशासन तिहार’ के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सक्रिय, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को राहत और विश्वास दोनों मिल सके।


