August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**//  रायपुर। कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डीमाइनिंग अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में डीआरजी (DRG) के तीन वीर जवानों के शहीद होने तथा एक जवान के घायल होने की दुखद घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि जवानों का यह बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और प्रदेश उनकी वीरता को कभी नहीं भूलेगा।
मुख्यमंत्री ने घटना में घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार शहीदों के परिवारों और घायल जवान के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं दृढ़ता के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों का साहस, समर्पण और राष्ट्र के प्रति उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.