August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हृदय रोग उपचार में नई तकनीक पर कोरबा में आयुष चिकित्सक सम्मेलन 3 मई को

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। आयुष चिकित्सा पद्धति से जुड़े चिकित्सकों के लिए हृदय रोग उपचार में आधुनिक तकनीकों की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से 3 मई 2026, रविवार को एक महत्वपूर्ण चिकित्सक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन दोपहर 12 बजे से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल औरा गोल्ड में आयोजित होगा।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्राईकाग एक्सीलेरेटिंग कार्डियक केयर, बेंगलुरु एवं हृदय गति हेल्थ केयर सर्विस, रायपुर का विशेष सहयोग रहेगा। सम्मेलन का मुख्य विषय “हृदय रोग में एडवांस कार्डियक केयर विथ स्मार्ट ईसीजी सॉल्यूशन” रखा गया है, जिसमें नवीन तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में ट्राईकाग एक्सीलेरेटिंग कार्डियक केयर, बेंगलुरु के मैनेजर निशांत राज द्वारा स्मार्ट ईसीजी आधारित कार्डियक केयर पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही उपस्थित चिकित्सकों के अनुभवों का आदान-प्रदान और विषय पर संवाद भी होगा, जिससे आयुष चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के साथ समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।
इस सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी, जिलेभर के बीएएमएस चिकित्सक सदस्य, हृदय गति हेल्थ केयर सर्विस रायपुर के संचालक बैसाख नायर एवं नमित श्रीवास्तव, साथ ही कोऑर्डिनेटर गोवर्धन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने जिले के सभी आयुष चिकित्सकों से इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर हृदय रोग उपचार की नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.