August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“नारी सम्मान हमारी परंपरा, राजनीतिक भागीदारी हमारी प्रतिबद्धता”

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि भारत में प्राचीन काल से ही महिलाओं को सम्मान और अधिकार प्राप्त रहे हैं, जो हमारी संस्कृति और सभ्यता की मूल पहचान है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से केंद्र सरकार राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस महत्वपूर्ण विषय पर संसद का विशेष सत्र 16, 17 और 18 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है, जो महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

 

उन्होंने छत्तीसगढ़ की समस्त माताओं और बहनों की ओर से नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
✨ मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह पहल महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य और सशक्त भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.