March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मन की बात के 132वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ की गूंज: प्रधानमंत्री मोदी ने सराहा कोरिया के किसानों का जल संरक्षण मॉडल

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड ने एक बार फिर देशभर में जनजागरूकता और प्रेरणा का संदेश दिया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम का श्रवण किया, जहां उनके साथ जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, जिला महामंत्री शंकर साहू, सौरभ जागृत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सुना।

 

 

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि ‘मन की बात’ का यह एपिसोड आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और कृषि समृद्धि की दिशा में देश की प्रगति को दर्शाने वाला सशक्त माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर गर्व जताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के किसानों द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण के अभिनव प्रयासों की सराहना की। किसानों द्वारा खेतों में रिचार्ज तालाब और सोख्ता गड्ढों के निर्माण के माध्यम से वर्षा जल को सहेजने का यह मॉडल अब भूजल स्तर सुधार की मिसाल बन चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभागीदारी से जल संरक्षण की यह पहल प्रदेश को सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी और सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।
इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Singh Deo ने अहिवारा नगर पालिका के मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 3 में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया। उनके साथ प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष भिलाई पुरुषोत्तम देवांगन, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर तथा पूर्व विधायक लाभचंद बाफना सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना, जबकि प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने अम्बिकापुर के भगवानपुर वार्ड क्रमांक 1, बूथ क्रमांक 30 में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का श्रवण किया। इस अवसर पर ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड प्रदेश के प्रत्येक बूथ, मंडल और जिला स्तर पर सामूहिक रूप से सुना गया, जिससे जनसंपर्क और संगठनात्मक एकजुटता का भी सशक्त संदेश गया।
वन मंत्री केदार कश्यप एवं प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने भी टाटीबंध मंडल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ‘मन की बात’ के विचारों को आत्मसात किया।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर भी इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के साथ उप मुख्यमंत्री Arun Sao ने असम के डिब्रूगढ़ में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।
प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रयासों की सराहना को पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया जा रहा है। यह न केवल किसानों के नवाचार और मेहनत का सम्मान है, बल्कि जल संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बढ़ती भूमिका को भी राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करता है।
समग्र रूप से, ‘मन की बात’ का यह एपिसोड जनभागीदारी, नवाचार और आत्मनिर्भरता के संदेश के साथ छत्तीसगढ़ को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.