August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शोक समाचार : कोरबा के वरिष्ठ नागरिक कमलेशभाई टांक का निधन, आज शाम 4 बजे अंतिम यात्रा

1 min read

 

कोरबा। शहर के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। मूल ग्राम सिनुग्रा (भुज) एवं वर्तमान में कोरबा निवासी श्री कमलेशभाई जादवजीभाई टांक (71 वर्ष) का गुरुवार सुबह दुःखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्व. कमलेशभाई टांक अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे श्री जयंतीभाई, भूपेशभाई और खुशालभाई टांक के भाई थे, वहीं प्रेरणा टांक एवं तृष्णा जेठवा के पिता थे। उनके निधन से परिवार सहित समाज में शोक की लहर व्याप्त है।
उनकी अंतिम यात्रा आज गुरुवार, 19 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे उनके निवास LIG-134, महाराणा प्रताप चौक, दुर्गा पंडाल के पास से पोड़ीबहार मुक्तिधाम के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें। 🕯️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.