March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राज्यसभा पहुंचेंगे नितिन नवीन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा—राष्ट्रहित की आवाज होगी और मजबूत

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर/कोरबा बिहार से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ऊर्जावान जननेता नितिन नवीन को विष्णु देव साय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में नितिन नवीन के संगठनात्मक कौशल, वैचारिक स्पष्टता और कार्यकर्ताओं से उनके आत्मीय जुड़ाव की सराहना करते हुए इसे पार्टी और राष्ट्र दोनों के लिए गौरव का विषय बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नितिन नवीन का दीर्घ राजनीतिक अनुभव और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा प्रेरणादायी रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा में उनका नेतृत्व राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएगा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
साय ने अपने संदेश में यह भी कहा कि देश आज ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है, और ऐसे समय में अनुभवी नेतृत्व की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। नितिन नवीन का संसद में प्रवेश इस दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा, जो सुशासन, विकास और जनहित के एजेंडे को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए नितिन नवीन के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और राष्ट्र दोनों नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
राजनीतिक दृष्टि से भी यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है, जहां एक अनुभवी और जमीनी नेता के रूप में नितिन नवीन की भूमिका राज्यसभा में भाजपा की रणनीति को और धार देने वाली साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.