March 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रणनीति और संगठन की मजबूत कमान: लता उसेंडी की सक्रियता से राज्यसभा में भाजपा को बड़ी सफलता

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक लता उसेंडी ने एक बार फिर अपने कुशल नेतृत्व और रणनीतिक कौशल का प्रभाव राष्ट्रीय राजनीति में दर्ज कराया है। ओडिशा विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब राज्यसभा के समीकरणों में भी उनकी सूझबूझ और प्रबंधन क्षमता ने भाजपा को महत्वपूर्ण सफलता दिलाने में अहम योगदान दिया है।
राज्यसभा की सीटों को लेकर बने जटिल राजनीतिक समीकरणों के बीच लता उसेंडी की रणनीतिक भूमिका की व्यापक चर्चा हो रही है। राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि उनकी सक्रियता और संगठनात्मक पकड़ के कारण चार में से तीन महत्वपूर्ण सीटें भाजपा के पक्ष में सुनिश्चित करने में बड़ी मदद मिली। पार्टी के अंदर और कार्यकर्ताओं के बीच इस उपलब्धि को उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठन कौशल का परिणाम माना जा रहा है।

 

पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ‘दीदी’ के नाम से लोकप्रिय लता उसेंडी का राजनीतिक जीवन लंबे समय से संगठन और जनसेवा के साथ जुड़ा रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं और हर बार अपनी कार्यकुशलता से पार्टी नेतृत्व का विश्वास जीता है। संगठनात्मक रणनीति बनाने और उसे जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने की उनकी क्षमता उन्हें भाजपा के प्रमुख नेताओं में स्थान दिलाती है।
लता उसेंडी की सबसे बड़ी विशेषता यह मानी जाती है कि वे शासन और संगठन के बीच संतुलन बनाए रखने की कला में दक्ष हैं। यही कारण है कि पार्टी उन्हें महत्वपूर्ण राजनीतिक जिम्मेदारियां सौंपती रही है और वे हर बार उन जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का प्रयास करती हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनावों में भाजपा की सफलता में लता उसेंडी की सक्रियता ने उनकी राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है। इससे न केवल पार्टी के भीतर उनका कद बढ़ा है, बल्कि उन्हें प्रभावी रणनीतिकार के रूप में भी देखा जा रहा है।
भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लता उसेंडी का समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और रणनीतिक सोच पार्टी के लिए हमेशा प्रेरणादायक रही है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और संगठन को मजबूती मिलती है।
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि आने वाले समय में लता उसेंडी की भूमिका राष्ट्रीय राजनीति में और अधिक महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि उनकी रणनीतिक क्षमता और संगठनात्मक अनुभव भाजपा के लिए एक मजबूत आधार बनते जा रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.