August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दर्री मंडल के मोर्चा अध्यक्षों ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी से की सौजन्य मुलाकात, पुष्पगुच्छ व शाल भेंट कर लिया मार्गदर्शन

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**   कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के दर्री मंडल के समस्त मोर्चा अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी से सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्षों ने हाल ही में मिली संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

 

यह मुलाकात मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे के नेतृत्व में हुई, जिसमें दर्री मंडल के पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में मंडल महामंत्री अंजय अग्रवाल और किशोर साहू, मंडल मंत्री अनिल गिरी, सह मीडिया प्रभारी ओम यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनहरण यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभय कुर्रे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल सराफ, अनुसूचित जनजाति मोर्चा से विजय कंवर तथा बूथ अध्यक्ष कुश यादव शामिल रहे।
मुलाकात के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने भी सभी मोर्चा अध्यक्षों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनता के बीच सक्रिय रहकर कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.