दर्री मंडल के मोर्चा अध्यक्षों ने मंत्री लखन लाल देवांगन से की सौजन्य मुलाकात, संगठन मजबूती के लिए लिया मार्गदर्शन



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के दर्री मंडल के नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन लाल देवांगन से उनके कोहड़िया स्थित निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर दर्री मंडल के सभी मोर्चा अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने संगठनात्मक दायित्व मिलने के बाद मंत्री देवांगन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा की विचारधारा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
दर्री मंडल के पदाधिकारियों का यह प्रतिनिधिमंडल मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे के नेतृत्व में मंत्री देवांगन से मिलने पहुँचा। मुलाकात के दौरान मंत्री देवांगन ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार, जनसंपर्क और सेवा कार्यों को और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी मोर्चा अध्यक्षों से अपेक्षा जताई कि वे अपने-अपने मोर्चों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे ने कहा कि भाजपा संगठन में मोर्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और दर्री मंडल के सभी मोर्चा अध्यक्ष पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने मंत्री देवांगन के मार्गदर्शन को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
मुलाकात के दौरान मंडल महामंत्री अंजय अग्रवाल एवं किशोर साहू, मंडल मंत्री अनिल गिरी, सह मीडिया प्रभारी ओम यादव, भाजपा किसान मोर्चा दर्री मंडल अध्यक्ष अतुल शराफ, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनहरण यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभय कुर्रे, जनजाति मोर्चा से विजय कंवर तथा बूथ अध्यक्ष कुश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने मंत्री देवांगन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और संगठन के प्रति उनके मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


